फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो में बातचीत वाले की हुई पहचान, होंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुुर्माने की आड़ में अवैध वसूली की वायरल ऑडियो को वन दारोगा ने चार साल पहले को बताया है। दरोगा का कहना है कि वह वसूली नहीं जुर्माने भरने के लिए बोल रहे थे। उधर, ऑडियो में दारोगा से बातचीत कर रहे व्यक्ति भी पहचान हो गई। उसके जल्द ही बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन

वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के क्षेत्र से जुड़े वन दारोगा और लकड़ी कटान का कार्य करने वाले ठेकेदार की बातचीत की ऑडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी। ऑडियो में लकड़ी ठेकेदार और वन दारोगा के बीच अवैध कटान के नाम पर लेनदेन की बात हो रही थी। मामले में एक व्यक्ति की ओर से डीएफओ धर्म सिंह मीणा से भी जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा चुकी है।
ऑडियो को लेकर वन दारोगा का कहना है कि यह ऑडियो एक तो पहले ही वर्ष 2017 का है। दूसरे ऑडियो में वह केवल अवैध रूप से पेड़ काटने पर जुर्माने की धनराशि जमा करने के लिए कह रहे हैं। जुर्माने से अलावा अतिरिक्त रुपयों की मांग वह नहीं कर रहे हैं। ऑडियो को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे हरिद्वार रेंज के रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल का कहना है कि जांच के लिए दूसरे पक्ष के बयान आने पर रिपोर्ट डीएफओ को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें