फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी के एएसआई की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 22 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले में ड्यूटी पर आए खुफिया एजेंसी आईबी के एएसआई अक्षय कुमार शुक्ला की बृहस्पतिवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनकी पार्थिव देह ज्वालापुर स्थित विवेक विहार कालोनी में रहने वाले उनके भाई आलोक कुमार शुक्ला को सौंप दी गई।
विज्ञापन

 पुलिस के अनुसार अक्षय कुमार शुक्ला मूलरूप से हरियाणा के यमुनानगर में तैनात थे। वे इन दिनों यहां अर्द्धकुंभ मेले की सुरक्षा ड्यूटी में आए हुए थे। 46 वर्षीय शुक्ला मूलरूप से संभल, मुरादाबाद के रहने वाले थे लेकिन उनका परिवार इस समय मेरठ शहर में रहता है। बृहस्पतिवार की दोपहर लालजीवाला, हरिद्वार स्थित आईबी की लाइन में उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिस पर सहकर्मी उन्हें पंतद्धीप में बनाए गए अर्द्धकुंभ मेले के अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने उनका चिकित्सीय परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार हृदयाघात से उनकी मौत होनी बताई गई है। उनकी मौत की खबर उनके ज्वालापुर में रहने वाले उनके बड़े भाई आलोक कुमार शुक्ला को दी गई।  अक्षय कुमार शुक्ला की मौत की खबर मिलते ही आईजी जीएस मर्तोलिया, एसएसपी जगतराम जोशी, एसपी मणिकांत मिश्रा, श्वेता चौबे समेत बड़ी संख्या में अधिकारी अस्पताल में पहुंचे ओर दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें