फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांवड़ लेकर जा रहे पति-पत्नी और बच्चे हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की शाम बादशाहपुर में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते की टक्कर लगते ही बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे सड़क पर गिर गए। मौके पर घायल कांवड़ियों की चीख-पुकार सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत घायल कांवड़ियों और क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटा दिया। गनीमत यह रही कि सड़क पर पड़े कांवड़िये किसी अन्य वाहन की चपेट में नहीं आए, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

दुर्घटना में मेरठ निवासी बिजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चों को काफी चोटें आई हैं। लोगों ने घायलों को गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नसीरपुर कलां के प्रधान पति साजिद अली और अन्य लोगों ने सहयोग करते हुए घायल कांवड़ यात्रियों का इलाज करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घायल उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें