फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पति और उसके साथी ने महिला को दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर गाली-गलौज और हत्या, अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अशमी निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा मंडी का कुआं, ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 19 नवंबर को अपने पति दानिश निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान बहादराबाद के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद 21 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे पति के दोस्त शाहनूद ने फोन कर गाली-गलौज की और धमकी दी कि वह दानिश के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर उसे गोली मार देगा।
आरोप लगाया कि उसी तरह उसके पति दानिश ने भी फोन पर धमकी दी। जब यह बात शाहनूद की पत्नी तय्यबा और अपनी सास मुन्नी को बताई तो उन्होंने भी उसे धमकाया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें