फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पत्नी को दूसरे के साथ देखकर पति-ससुर ने पीटा, सिर पर हेलमेट से वार, चुन्नी से गला घोंटने की कोशिश

Thu, 15 Oct 2026 02:09 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी,हरिद्वार।

सार

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में रानीपुर मोड़ के पास एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के मुताबिक, पति ने उसे एक परिचित युवक के साथ देखकर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक से भी मारपीट की गई। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर मोड़ के पास पत्नी को पति ने दूसरे युवक के साथ देख लिया। आरोप है कि पति ने पत्नी के सिर पर हेलमेट से वार किया और उसकी चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आए युवक को भी जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, रायवाला क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 अक्तूबर को अपने परिचित के साथ कार से रानीपुर मोड़ पहुंची थी। इसी दौरान उसका पति अपने पिता के साथ वहां आ गया। आरोप है कि दोनों ने महिला और उसके साथ मौजूद युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और पति ने महिला के सिर पर हेलमेट से वार कर दिया। इसके बाद उसकी चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  मानसून विदा, फिर भी नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खराब मौसम के कारण केदारनाथ में हेली सेवा रोकी

महिला के साथ मौजूद युवक ने बीच-बचाव किया तो दोनों ने उसे भी नीचे गिराकर पीटा। आरोप है कि युवक की छाती, सिर और गुप्तांग पर लातों से वार किए गए, जिससे उसके मुंह और सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह दोनों को बचाया। आरोप है कि मारपीट के बाद पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें