फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत की चैत्वाली पर थिरक उठा पूरा स्टेडियम

विज्ञापन
मंकर संक्रांती पर्व पर पहाड़ी महासभा की और से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पहाड़ी महासभा की ओर से पन्ना लाल भल्ला कालेज के पास स्थित स्टेडियम में आयोजित मकर संक्रांति उत्तरायणी महोत्सव में संस्कृति के अनेक रंग बिखरे। पर्वतीय गीत संगीत पर जहां सैकड़ों लोग झूमते रहे। लोक गायक अमित सागर के गीत चैत की चैत्वाली पर हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया। इस दौरान कई खिलाड़ियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तरायणी महोत्सव का आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील जोशी और महासभा के संरक्षक श्रीमहंत रघुवीर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक आदेश चौहान और मेयर अनीता शर्मा ने आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए सभी को मकर संक्रंाति की शुभकामनाएं दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रम्हचारी और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से संस्कृति का संरक्षण होता है।
पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष दिनेश जोशी और महासचिव तरुण व्यास, भुवनेश पाठक ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के बारे मं ेअवगत कराने के लिए यह समारोह आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश भट्ट, समाजसेवी विशाल गर्ग, नगर आयुक्त उदय सिंह राणा, जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील डोभाल, डॉ. हरिनारायण जोशी अंजान, सतीश जोशी, हरीश भदूला, जगत सिंह रावत, मेट्रो अस्पताल के सीईओ संदीप वैष्णव आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने खेलकूद एवं रंगारंग प्रस्तुतियों में भाग लिया।
रोशनाबाद स्टेडियम की हॉकी खिलाड़ियों के साथ ही विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पर्वतीय समाज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। त्रिलोचंद्र भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में जेपी बडोनी, ललितेंद्र नाथ जोशी, दीपक नौटियाल, डीएन जुयाल, सरिता पुरोहित, गीता नेगी, मीरा रतूड़ी, सुभाष पुरोहित, शैलेंद्र बहुखंडी, दीपक जखमोला, अजय नेगी, निशा नौडियाल, विजय ग्वाड़ी, दीपक मिश्रा, ललित रावत, कैलाश भट्ट, सुनील पांडेय, योगेश पांडेय, दीपक उप्रेती, राहुल चौहान, प्रफुल्ल ध्यानी, विपुल डडरियाल, वीर सिंह असवाल, मुकेश मनोडी, नरेंद्र पंवार, शुभम मैंदोला, गवाक्ष जोशी, राजेंद्र बडोला आदि मौजूद रहे।
-------------------
पहाड़ी उत्पादों के स्टॉलों पर रही भीड़
खिचड़ी भोज के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी लगे हुए थे। इस स्टालों पर खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोक संस्कृति से जुड़े वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊं की थाप भी लोगों ने सुनी। कई लोग पर्वतीय वेशभूषा और महिलाएं पहाड़ी नथ व अपनी पारंपरिक वेश भूषा में समारोह में पहुंची थीं।

मंकर संक्रांती पर्व पर पहाड़ी महासभा की और से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते उत्तराखंड के ?- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें