फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एचआरडीए दिलाएगा गरीब बच्चों को मुफ्त में कोचिंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए ‘प्ले टू राइज’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस योजना के तहत बच्चों को फुटबाल, क्रिकेट और बैडमिंटन की एक वर्ष तक मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। चयन के लिए ट्रायल 27 जुलाई को शाम 4:00 बजे से हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देवपुरा में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि योजना के तहत खेल सुविधााओं से जुड़ने और मुफ्त कोचिंग का लाभ लेने के लिए प्रतिभागियों को मोबाइल नंबर 9045821555 और 91 9045831555 पर कॉल कर पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को ही शामिल किया जाएगा। चयनित बच्चों को फुटबाल, क्रिकेट और बैडमिंटन में एक साल की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें