फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल व राजस्थान रोडवेज के लिए खुले काउंटर

Thu, 17 Oct 2013 11:31 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से हिमाचल परिवहन निगम और राजस्थान परिवहन निगम को काउंटर आवंटित कर दिए गए हैं। काउंटर पर टिकट वितरण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर हिमाचल, राजस्थान हरियाणा परिवहन निगम के लिए टिकट काउंटर आवंटित न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मनाली सहित अन्य जगहों का टिकट लेने के लिए दो किलोमीटर दूर ऋषिकुल चौक पर जाना पड़ता था।

हिमाचल परिवहन निगम की ओर से एक झोपड़ी से टिकट काउंटर संचालित किया जा रहा था। ‘अमर उजाला’ की ओर से हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर टिकट काउंटर आवंटित न होने पर यात्रियों को हो रही परेशानी के संबंध में एक अक्टूबर के अंक में ‘अधिकारियों की लड़ाई में पिस रहे यात्री’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन


खबर के बाद हरकत आए रोडवेज मुख्यालय की ओर से तीन अक्टूबर को उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय में राजस्थान, हिमाचल और हरियाणा के परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी।
विज्ञापन


तीनों राज्यों को टिकट काउंटर देने पर सहमति बनी थी। बुधबार से हिमाचल और राजस्थान परिवहन निगम ने विधिवत रूप से टिकट काउंटर से टिकट वितरण का काम शुरू कर दिया। हिमाचल परिवहन निगम और राजस्थान परिवहन निगम के स्टैंड प्रभारियों ने ‘अमर उजाला’ का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें