फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पांच बच्चों सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह की चंडी चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार एक महिला और पांच बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा चंडी चौकी के सामने से मुड़ रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा में सवार पांच बच्चे व महिला घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
चंडी चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि कार चालक तेज गति में था और उसे सामने से मुड़ता हुआ ई-रिक्शा नजर नहीं आया, जिससे दुर्घटना हो गई। हादसे में घायल शिला (50), हरद्वारी (17), गोवरिया (15), कशिश (10), रीनू (18), पायल (12) निवासीगण चंडीघाट क्षेत्र का उपचार चल रहा है। कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें