बहादराबाद। पतंजलि गुरुकुल में कक्षा चार में पढ़ने वाला एक छात्र दीवार फांदकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्र की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ही घंटों के बाद उसे सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह संग्रामपुर थाना तारैन्य जिला छपरा बिहार निवासी 10 वर्षीय छात्र पतंजलि गुरुकुलम की दीवार कूदकर बाहर निकल गया। सुरक्षाकर्मी ने इसकी जानकारी शांतरशाह चौकी में दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए तो छात्र ई-रिक्शा में बैठकर रुड़की की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद रुड़की में जाकर बच्चे की तलाश शुरू की। मिलाप नगर रुड़की से किशोर को सकुशल ढूंढ लिया। किशोर ने बताया कि वह अपने घर बिहार जाने के लिए निकला था। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि किशोर को उसके चाचा व मामा के सुपुर्द कर दिया है।
-