फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में ऊंची कूद प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) के अंतर्गत ऊंची कूद का प्रशिक्षण शुरू किया गया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य केवल किसी एक खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि फिटनेस के प्रमुख घटक सामर्थ्य, सहनशक्ति, लचीलापन और चपलता के समन्वय से प्रशिक्षण और प्रदर्शन दोनों में मजबूती आती है।
विज्ञापन

डॉ. कपिल मिश्रा ने बताया कि खेल गतिविधियां खिलाड़ियों को शारीरिक सुदृढ़ता के साथ मानसिक संतुलन और समन्वय बनाए रखने में भी सहायक होती हैं। बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे दयानंद स्टेडियम में संचालित की जा रही हैं। एमपीएड, बीपीएड और बीपीईएस के प्रशिक्षु छात्र भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें