हरिद्वार। बीएचईएल लेडीज क्लब ने शिवालिकनगर और भेल क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत क्लब की ओर से वरिष्ठ नागरिक संस्था को चार ई-रिक्शा शनिवार को भेंट किए गए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन क्लब की संरक्षिका ज्योत्सना असवानी ने किया। ये ई-रिक्शा शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र से मुख्य चिकित्सालय होते हुए सेक्टर- दो तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर व उपनगरी निवासियों की सुविधा के लिए इन ई-रिक्शा की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि ये इनका सीनियर सिटीजन फोरम करेगा। इस मौके पर मानव संसाधन महाप्रबंधक एसके अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता, यूसी शुक्ला, एमके रैना, एसएन मिश्रा, आरके अनेजा, पीपी धस्माना, वीके गर्ग, एके जैन आदि उपस्थित थे।