फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से हरिद्वार नहीं आ पाएंगे भारी वाहन

Tue, 12 Apr 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
हरिद्वार में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। बैशाखी के पर्व पर अर्द्धकुंभ मेले में करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाते हुए कुंभ मेला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। मेला प्रशासन का मुख्य फोकस यात्री सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर यूपी के प्रशासन से भी सहयोग मांगा है। सोमवार को सीसीआर में हुई दोनों राज्यों के पुलिस और खुफिया तंत्र के अधिकारियों की बैठक में बैशाखी व मेष संक्रांति स्नान पर्व 13 और 14 अप्रैल की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि 12 अप्रैल की रात से हरिद्वार में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। औद्योगिक क्षेत्र में भी भारी वाहन नहीं आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

मेला नियंत्रण भवन में अर्द्धकुंभ पुलिस और यूपी के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अफसरों की बैठक में 13 व 14 अप्रैल के स्नान को लेकर आपसी तालमेल बनाने पर चर्चा हुई। आईजी अर्द्घकुंभ मेला जीएस मर्तोलिया ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यह स्नान बेहद महत्वपूर्ण है। यूपी के अफसरों से कहा कि हरिद्वार आने वाले मार्ग पर पड़ रहे मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर सतर्कता बढ़ा दी जाए ताकि कोई बवाल न हो। आईजी ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों के संबंध में तुरंत जानकारी का आदान प्रदान किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
मेला आईजी ने कहा कि यूपी के अफसर भी अपनी सीमा पर राउंड द क्लॉक चेकिंग कराते रहें। एसपी यातायात श्वेेता चौबे ने यूपी पुलिस के अफसरों को मुख्य स्नान पर्व की यातायात व्यवस्था को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया। एसपी यातायात ने मुजफ्फरनगर के एसपी यातायात एनके पांडेय, सहारनपुर के एसपी यातायात ओमवीर सिंह, सीओ यातायात मुजफ्फरनगर अनीस अहमद से हर स्नान पर होने वाले डायवर्जन को लेकर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल की रात से ही भारी वाहन को हरिद्वार जिले की सीमा में न भेजा जाए या तो उन्हें दूसरे मार्गों पर डायवर्ट कर दें।
विज्ञापन

यूपी पुलिस के अफसरान ने अर्द्घकुंभ मेले को संपन्न कराने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में हरिद्वार के एसएसपी सेथिंल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी रेलवे नीरु गर्ग, एसपी कुंभ जेआर जोशी, एएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात परमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, मुरादाबाद से आए खुफिया विभाग के अफसर मंगल सिंह रावत,  अभिसूचना मुरादाबाद की राकेश बाला त्यागी आदि मौजूद रहे।
------------------
आउटर पर रोकी जाए ट्रेनें
हरिद्वार। आईजी ने एसपी रेलवे नीरु गर्ग को निर्देश दिए कि भीड़ का दबाव बढ़ने पर ट्रेनों को हरिद्वार के आउटर पर रोकने के लिए रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी के अफसरों के साथ संपर्क कर लें ताकि कोई दिक्कत न हो। ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाने की व्यवस्था भी करने को कहा गया।  
-----------------
 दस हजार सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
हरिद्वार। मुख्य स्नान के दौरान सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखते हुए पुलिस की ओर से चप्पे चप्पे पर चौकस नजर रखी जा रही है। आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दोनों दिन सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार सुरक्षा कर्मी मेला क्षेत्र में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। सोमवार से ही डॉग स्कवायड ने चेकिंग शुरू कर दी है।
----------------
यह होगी यातायात व्यवस्था
--------------
दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहन
- दिल्ली और मेरठ से आने वाले वाहन मुज्जफरनगर से पुरकाजी, लक्सर होते हुए दक्ष और बैरागी पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।  भीड़ का दबाव बढ़ने पर फेरूपुर चौकी के पास और जगजीतपुर डीएवी स्कूल के पास पार्किंग कराई जाएगी। इसके अलावा यूपी में रामपुर तिराहे के पास मुजफ्फरनगर में भी वाहन कुछ देर के लिए पार्क होंगे।
 
पंजाब व हरियाणा की ओर से आने वाले वाहन
हरिद्वार। सहारनपुर, छुटमलपुर, भगवानपुर, इमलीखेड़ा से धनौरी होते हुए , सिडकुल से होते हुए से धीरवाली और भेल बीएचईएल पार्किंग में पार्क कराएं जाएंगे। भीड़ का दबाव होने पर गांव सलेमपुर के पास और  सिडकुल में राजा बिस्कुट फैक्ट्री के पास वाहन पार्क होंगे। इस रूट पर  सहारनपुर जिले के फतेहपुर में बडगला चौकी के पास खाली भूमि पर भी वाहन पार्क कराए जाएंगे।  
बिजनौर व कुमाऊं की ओर से आने वाले वाहन नजीबाबाद से पूर्वी गंगनहर के दाहिने किनारे गौरी शंकर पार्किंग में लाए जाएंगे। यदि मेरठ और मुजफ्फरनगर से डायवर्जन के कराया जाता है तो ऐसे वाहनों को मवाना, बैराज बिजनौर, मंडावली के बाद पूर्वी गंगनहर के दाहिने किनारे से गौरी शंकर पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।  इस रूट पर वाहन और भीड़ का दबाव बढ़ता है तो श्यामपुर कांगड़ी में और यूपी में मंडावर चौराहे के पास बाईपास,  नुमाइश कैंप ग्राउंड के पास  बिजनौर में भी वाहन पार्क कराए जाएंगे।
- देहरादून एवं ऋषिकेश से आने वाले वाहन डोईवाला, नेपाली फार्म,  दूधाधारी चौक से होते हुए मोतीचूर और पावन धाम व दूधिया बंध पार्किंग में पार्क होंगे। इनके लिए रायवाला के आडवाणी प्लांट और मोतीचूर रौ नदी में आकस्मिक पार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें