फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, कई पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। बीती रात और तड़के तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश ने धनौरी से लेकर बिहारीगढ़ तक क्षेत्र में व्यापक नुकसान पहुंचाया। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दिनभर विद्युत विभाग के अधिकारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

औरंगाबाद के पास अब भी कई स्थानों पर पेड़ गिरे पड़े हैं, जिन्हें हटाने और बिजली आपूर्ति सुचारु करने का कार्य लगातार जारी है। तेज हवा के चलते धनौरी से लेकर बिहारीगढ़ तक लगे होर्डिंग, बैनर और साइन बोर्ड भी टूट गए या फट गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन इससे पहले ही देर रात तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में कहर बरपा दिया। ग्राम मानूवास, हजारा ग्रांट और औरंगाबाद सहित कई गांवों में पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे लाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के एसडीओ अश्वनी कुमार के अनुसार अधिकांश गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद क्षेत्र में अब भी कुछ पेड़ हटाने का कार्य जारी है और जल्द ही पूरी तरह आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
इसके अलावा धनौरी-औरंगाबाद मार्ग, धनौरी-भगवानपुर मार्ग और बिहारीगढ़ तक कई स्थानों पर लगे होर्डिंग और प्रचार बोर्ड बीच से फट गए या गिर गए हैं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें