फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद नार्थ इटली में, हिंदुस्तान के लिए धड़क रहा दिल

विज्ञापन
हरिद्वार के रहने वाले अंकित तिवारी अपने परिवार के संग । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
नार्थ इटली में अपने परिवार के रह रहे हरिद्वार के युवा अंकित तिवारी के दिल में हिंदुस्तान धड़क रहा है। वहां कोरोना का कोहराम है और वे अपने देशवासियों के लिए चिंतित हैं। अंकित रोजाना अपनी वीडियो शेयर कर हर देशवासी को अपना संदेश दे रहा है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें, वरना हालात बिगड़नी तय है।
विज्ञापन

कनखल के संदेशनगर कालोनी में अपने भाई अंजित तिवारी के साथ रहने वाले अंकित तिवारी का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मूल रुप से इटली की रहने वाली बेनेदत्ता बियोनि उर्फ अंबा से शादी हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ इटली में ही जाकर बस गए थे। छोटा भाई यहां एक जिम एवं पेंटागन मॉल में एक रेस्टोरेंट का संचालन करता है। कुछ समय पूर्व ही अंकित तिवारी की पत्नी ने एक बेटी अधिरा को जन्म दिया था। सब ठीक चल रहा था लेकिन कोरोना की दस्तक ने जिंदगी के मायने ही बदल दिए हैं।
नार्थ इटली के आलान्या वेलसेसिया में रहने वाले अंकित तिवारी अपनी वीडियो शेयर कर इटली के हालात से रूबरू करा रहे हैं। वे वहां की मेडिकल सुविधाओं के अव्वल होने के बाद भी कोरोना से न लड़ पाने की बात कह रहे हैं। केवल यही संदेश दे रहे हैं कि केवल घर में रहें। बस केवल यही इसका बचाव है। कोई दवा नहीं है, जो मौत का रूप ले चुकी इस बीमारी से बचा सके। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, यहां तक की उत्तराखंड पुलिस ने भी अपनी वेबसाइट पर इस वीडियो को अपलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें