फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पौराणिक सती घाट की दुर्दशा, श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा घाटों की स्वच्छता पर करोड़ों रुपये बहाए जा रहे हैं। इसके बाद भी कनखल का पौराणिक सती घाट उपेक्षा का सरकार है। जबकि यहां हर रोज बाहरी राज्यों से लोग अपनों की अस्थियों को विसर्जन के लिए आते हैं। घाट पर जगह-जगह गंदगी पसरी है। कहीं गाद है तो कहीं पुराने कपड़ों और प्लास्टिक के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार में करीब 75 गंगा घाट हैं। इनमें श्रद्धालु श्रद्धा से डुबकी लगाते हैं। पर्व स्नानों पर सभी घाटों पर भीड़ उमड़ती है और घाटों की सफाई व्यवस्था चरमरा जाती है। गंगा घाटों पर नमामि गंगे योजना में साफ-सफाई और सुंदरीकरण पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। दशहरे से दीपावली की रात तक हर साल गंगनहर बंद की जाती है, ताकि घाटों की साफ सफाई हो सके। इस अवधि में यूपी सिंचाई विभाग की ओर से गंगनहर पर बने घाटों को साफ किया जाता है, लेकिन इस साल बजट की कमी के चलते घाटों की सफाई नहीं हो सकी। उत्तर प्रदेश सिंचाई एसडीओ शिव कुमार कौशिक का कहना है कि ऊपरी गंग नहर और हरिद्वार में गंगा सफाई के लिए बजट की कमी है।
सती घाट पौराणिक है। गेल इंडिया की गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य होने से घाट का पानी रोके जाने से गंदगी साफ दिख रही है। श्रद्धालुओं को इससे काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर घाट भी नमामि गंगे परियोजना की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

घाटों की सफाई का बुरा हाल है। सती घाट पर अस्थि विर्सजन के लिए लोग पहुंचते हैं। घाट की दुर्दशा देखकर यूपी और उत्तराखंड के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सफाई करवाने के लिए बोला। सफाई नहीं होने पर धरने पर बैठने की भी चेतावनी दी, लेकिन अफसरों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में शिकायत की जाएगी।
- संजय गुप्ता, पूर्व विधायक लक्सर
निजी हाथों पर घाट जाने से होंगे साफ
घाटों की साफ-सफाई और देखरेख के लिए प्रशासन घाटों को सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को गोद देने जा रहा है। इसकी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। कई संस्थाओं ने आवेदन भी किए हैं। ऐसे में निजी हाथों पर घाटों के जाने से साफ-सफाई, रखरखाव आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें