फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: प्रधानमंत्री मोदी से मिले पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष, पढ़िए बातचीत में क्या रहा खास

Mon, 21 Feb 2022 04:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनके साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका माला पहनाकर अभिवादन किया और धर्म पर चर्चा की। निर्मल अखाड़ा के कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने बताया कि श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह धर्म के संरक्षण संवर्धन और वर्तमान में भारतीय संस्कृति के विश्वभर में प्रचार प्रसार को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।

विज्ञापन


पूरे विश्व में भारत को आज एक अलग दर्जा प्राप्त हुआ
उन्होंने बताया कि श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनके साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी और धर्म प्रेमी प्रधानमंत्री के रूप में मोदी बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में लगातार देश उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है।

श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण, स्टैचू ऑफ यूनिटी और जगद्गुरु रामानुजाचार्य की भव्य मूर्ति सहित केदारनाथ में करोड़ों रुपये के पुनरुद्धार कार्य एवं शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने जैसे कार्य मोदी सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार संपूर्ण देश का समग्र विकास करने में जुटी हुई है। आज पूरे विश्व में भारत को एक अलग दर्जा प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..हरिद्वार: हिंदू राष्ट्र निर्माण के बिंदुओं पर काशी में चर्चा, धर्मसंसद करेगी छह से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन

हरिद्वार: गंगाजल लेकर गंतव्य को रवाना होने लगे कांविड़ए
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का पर्व एक मार्च को हैं। ऐसे में शिवभक्त कांवड़ियों का हरिद्वार आगमन होने लगा है। श्रद्धालु कांवड़ में गंगाजल भर अपने गंतव्यों की तरफ रवाना होने लगे है। इसके साथ ही कांवड़ व कांवड़ियों की ड्रेस की बिक्री भी तेज हुई है। 

कोरोना काल में पिछले दो साल से श्रावण मास के साथ ही फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ था। इस बार कोरोना संक्रमण के कम होने के चलते दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा के कांवड़ यात्रियों का हरिद्वार में आगमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही हरकी पैड़ी पर कांवड़ियां गंगा जल कांवड़ में रखकर अपने गंतव्यों की तरफ भी रवाना होने लगे। फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा से इस बार स्थानीय दुकानदारों को भी काफी उम्मीद हैं। कांवड़ यात्रा से सबसे ज्यादा राहत पिछले दो साल से कारोना की मार झेल रहे कांवड़ बनाने वाले कारीगरों को मिलेगी। वहीं कांवड़ियों की वेशभूषा बेचने वाले दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें