फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी; फिर हत्या

Mon, 21 Sep 2026 06:51 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अवैध संबंध में बढ़ते दबाव और धमकियों के बीच हरिद्वार में एक युवक की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति-पत्नी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस करते एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अवैध संबंध के बाद महिला पर गोपाल पति और बच्चों को छोड़कर अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन


परेशान होकर महिला ने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद पति ने पत्नी और अपने भाई के साथ हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हैं। सोमवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र में दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था। शव के पास बिजनौर जाने वाली बस का टिकट मिला था, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था।

आसपास के थानों और सीमावर्ती जनपदों में शव की फोटो और जानकारी भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। 20 सितंबर को हरिद्वार पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गोपाल कुमार (50) निवासी नई बस्ती, आबकारी चौकी के पास, बिजनौर यूपी के रूप में की थी। मृतक के बेटे आशु कुमार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस-सीआईयू की टीमें गठित कर खुलासे में लगाई गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे व अन्य माध्यमों से खोजबीन करते हुए सोमवार को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से दर्गो भारेरा बिजनौर निवासी आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूली। बताया कि महिला के भाई के अलावा गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की थी। प्रेस वार्ता में एसपी क्राइम निशा यादव, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी मौजूद रहे।

विज्ञापन

पति के बीमार होने पर गोपाल से बढ़ी थी नजदीकी

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि इसी वर्ष आरोपी के फेफड़ों में पानी भरने के कारण मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान गोपाल की उससे जान पहचान हुई। आरोप है कि गोपाल ने किसी तरह उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर हासिल कर उससे बातचीत शुरू कर दी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। गोपाल महिला की आर्थिक मदद भी करने लगा था। बाद में गोपाल महिला पर अपना परिवार छोड़कर उसके साथ आने का दबाव बनाने लगा। महिला बच्चों से लगाव होने के कारण इसके लिए तैयार नहीं थी। रक्षाबंधन के दौरान महिला बिजनौर में गोपाल से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान पति ने दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि गोपाल ने उसके पति के साथ मारपीट भी की थी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: सहसपुर से चुनाव लड़ेंगे हरक सिंह? सीएम धामी और भाजपा अध्यक्ष को ललकारा; प्रदेश में गरमाई सियासत

साजिश कर हरिद्वार बुलाया, फिर मौत के घाट उतारा

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गोपाल लगातार महिला को फोन कर अपने साथ चलने के लिए दबाव बना रहा था। आरोप है कि वह अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बता दी। महिला ने पति को यह भी बताया कि गोपाल आपराधिक प्रवृत्ति का है और कई बार जेल जा चुका है। पुलिस के पास जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी व उसके भाई और गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर गोपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

गांव के एक व्यक्ति को हत्या में साथ देने के लिए 50 हजार देने की बात तय हुई।साजिश के तहत 16 सितंबर को महिला ने गोपाल को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया। दूधियाबंद के पास रात में वह उसे गंगा घाट के पास ले गई। यहां गोपाल ने शराब पी और खाना खाया। इसके बाद जब वह गंगा घाट पर सो गया तो पहले से घात लगाकर बैठे पति और उसके साथियों ने चापड़ और छुरी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी गोपाल का मोबाइल फोन और पर्स निकालकर गंगा में फेंककर मौके से फरार हो गए थे। घटना में इस्तेमाल लोहे का चापड़ बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें