फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में भोलेनाथ की इस 'संपत्ति' पर हुआ अवैध कब्जा, कोर्ट में पहुंचे भक्त 

Fri, 26 Jul 2019 04:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार स्थित कुशावर्त घाट को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए भक्तों ने हरिद्वार कोर्ट में याचिका दर्ज की है। बता दें कि इंदौर की पूर्व महारानी देवी अहिल्याबाई द्वारा हरिद्वार में बनाए गए कुशावर्त घाट को भगवान भोलेनाथ को समर्पित कर दिया था।

विज्ञापन


जिसके बाद हरिद्वार का कुशावर्त घाट 2009 में बिक गया था। लंबे समय से घाट को तोड़कर होटल आदि बनाने की कोशिश की जा रही है। घाट के संरक्षक और पाल महासंघ के विजय सिंह पाल द्वारा यह मुद्दा मप्र शासन और इंदौर जिला प्रशासन के ध्यान में लाया गया। इसके बाद साल 2014 में इसकी जांच हुई और तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने घाट सहित खासगी ट्रस्ट की सभी संपत्तियों को मप्र शासन में निहित बताया। इन संपत्तियों को लेकर हाईकोर्ट इंदौर में भी केस चल रहा है।

अब हरिद्वार के भक्तों ने भी इस घाट को बचाने के लिए हरिद्वार जिला कोर्ट में याचिका दर्ज की है। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आज इस याचिका पर सुनवाई हो रही है। सेवक वेदप्रकाश, अनिल पाल और अशोक भारद्वाज के जरिए यह याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें