हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ पंकज गैरोला, थाना प्रभारी पीडी भट्ट मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर विधायक ममता राकेश, बसपा नेता सुबोध राकेश भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग करते रहे।
ग्रामीणों को देर रात समझाने का प्रयास जारी
पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया कि नई प्रतिमा रखी जाएगी। साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। ऐसे में इस मामले को लेकर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगी है। देर रात तक हंगामा जारी है।