हरिद्वार। पर्यावरण के लिए समर्पित राज्य पर्व हरेला शहर से लेकर देहात तक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। कोरोना के खौफ के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जगह जगह एकत्र हुए और शारीरिक दूरी व अन्य मानकों का पालन करते हुए पौधरोपण किया। सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने हजारों पौधों का रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
आरएसएस ने मध्य हरिद्वार की दयानंद शाखा पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह, संचालक डॉ यतींद्र नाग्यान ,अनिल गुप्ताराजेश शर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, अर्पित अग्रवाल, मोहन भारद्वाज, हरीश आदि मौजूद रहे। ज्वालापुर मंडल में अंबरीष कुमार, अनिल प्रजापति, संजय शर्मा,रितिक प्रजापति आदि ने रधुनाथ मंदिर, गुगल मैदान, धीरवाली क्षेत्र में पौधे रौंपे। हरिद्वार में बलदेव सिंह, अमित त्यागी, मोनू त्यागी, उमेश शर्मा, राहुल, मायापुर मंडल में मनीष सैनी, विशाल गोस्वामी, आचार्य करूणेश सैनी, शंकर पांडे,मनोज गुप्ता ने लालतारो पुल ,रोडिबेलवाला, अलकनंदा घाट व सप्तऋषि मंडल में अभिषेक जमदग्नि, विकास, उमेश, आदित्य आदि ने ठोकर नम्बर-10, सप्तसरोवर मार्ग पर पौधरोपण किया।
पुलिस लाइन रोशनाबाद मे भी आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह व विभाग प्रचारक शरद कुमार ने जिलाधिकारी सी रविशंकर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, शिवालिक नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा, योगेश चौहान आदि के साथ पौधरोपण किया।
उधर, धनौरी के कृषि विज्ञान केंद्र में जामुन, अमरुद, नीबू, कटहल के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. योगेंद्र पाल सैनी, डॉ विनोद कुमार, डा दिप्ति ,उमेश कुमार, विनोद शर्मा,राजेश चौहान मौजूद रहे ।
-------------
पुलिस ने भी रोपे पौधे
हरिद्वार। शहर के सभी थाने और कोतवाली में हरेला पर्व मनाया गया। थाना कैंपस में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। बहादराबाद में हरियाली के पर्व हरेला पर थाना कैंपस में पौधरोपण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एसओ गोविंद कुमार ने कहा कि ने कहा कि हरेला परंपरागत पर्व है। यह हमारे संस्कार, परंपरा और पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व को दर्शाता है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक मान सिंह नेगी, उप निरीक्षक रंजीत तोमर, उप निरीक्षक मनोज शर्मा, उप निरीक्षक सतीश शाह, उप निरीक्षक प्रवीण विष्ट, कांस्टेबल सुनील राठी, सुभाष भंडारी, जयवीर सिंह, बरुदत्त जोशी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
----------
मेयर ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया पौधरोपण
हरिद्वार। मेयर अनीता शर्मा ने हरेला पर्व पर वार्ड नंबर 6 सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर पौधरोपण किया। इस मौके पर पार्षद महावीर वशिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, मधुकांत गिरी, संतोष पांडे, सुदामा पुरोहित, रविकांत गिरी, मनजीत ठाकुर, गणेश गिरी, हिमांशु, सृष्टि गिरी, पारस, शिवम गोस्वामी, दीपक राजपूत, अमित राजपूत, सुनील कड़च्छ, प्रशांत शर्मा, करण राणा आदि शामिल हुए।
------------------
कुलपति सुनील जोशी ने किया पौधरोपण
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निर्देश पर ऋषिकुल परिसर से स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग की ओर से गोद लिए गए गांव हरिपुर कला में स्वामी सत्यमित्रानंद इंटर कॉलेज के पास पौधरोपण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील जोशी, प्रो. अनूप गक्खड़, स्वामी आत्मशुद्धानंद, डॉ शोभित, डॉ ज्ञान प्रकाश आदि शामिल हुए। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने पौधे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
-------------
भाजपाइयों ने ललतारौ पार्क में रोपे पौधे
हरिद्वार। हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति के साथ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ उपभोक्ता फोरम की सदस्य अंजना चड्ढा, राजीव मदान, राहुल शर्मा, राधा अरोड़ा, इंदु मदान, महेंद्र अरोड़ा, कमल बृजवासी, तरुण नैयर, दलजीत सिंह, सुरेंद्र अरोड़ा, शशी भूषण सक्सेना, संजीव सिंह, अमित अग्रवाल आदि ने पौधरोपण किया।
भाजपा की ओर से बिल्वकेश्वर कॉलोनी पार्क और ललतारौ पार्क में पौधरोपण जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, महामंत्री तरुण नैयर, पार्षद विनीत जोली, अनिरुद्ध भाटी, राहुल शर्मा, चंद्रकांत पांडे, अजीत कुमार आदि ने किया। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने भी पौधरोपण किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार में प्रधानाचार्य डॉ विजय पाल सिंह, ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम में सहायक निदेशक भूपेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, प्राचार्य डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली, हीराबल्ल्भ बेलवाल, देवीदत्त कांडपाल, साकेत प्रकाश मिश्रा, भास्कर चंद्र शर्मा, महेश चंद्र बहुगुणा ने पौधरोपण किया।
------------
भेल के अधिकारियों ने रोपे पौधे
हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर तथा बीएचईएल हरिद्वार के हीप कार्यपालक हीप निदेशक संजय गुलाटी के नेतृत्व में उपनगरी के सेक्टर 4 स्थित पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर मानव संसाधन के महाप्रबंधक एसके बवेजा आदि शामिल हुए।