फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के गैंग ने डाली थी सर्राफ के घर डकैती

Thu, 05 Dec 2013 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ बलबीर के यहां हापुड़ के एक गैंग ने डकैती डाली थी। इस गिरोह की डकैती वाले दिन रुड़की में ही लोकेशन थी। इस संबंध में पुलिस के पास पुख्ता प्रमाण हैं। वारदात के समय बदमाश हापुड़ से लूटा गया बैग और कागजात सर्राफ के घर छोड़ गए थे। पुलिस के लिए इस गैंग तक पहुंचना चुनौती है, क्योंकि हापुड़ पुलिस के असहयोग के चलते पुलिस अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


सर्राफ बलबीर के घर लाखों की डकैती की घटना से प्रदेश में हड़कंप मच गया था। इस वारदात के बाद खुद डीआईजी को भी मौके पर आना पड़ा था। सर्राफ के घर डकैती डालने वाला गिरोह हापुड़ का है। इस बात की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात वाले दिन इस गिरोह की रुड़की में लोकेशन होने की बात सामने आई है। सर्राफ के घर डकैती डालने वाले बदमाश पूरी तैयारी से आए थे।

वारदात के बाद भागते समय बदमाशों के पास मौजूद एक बैग और कुछ कागजात घटनास्थल पर ही छूट गए थे। पुलिस ने अब इनकी जांच की तो पता चला कि यह बैग और कागजात हापुड़ से लूटे गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि हापुड़ में यह वारदात वहीं के एक गिरोह ने की थी। हापुड़ पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की थी। यह गिरोह हापुड़ में राहजनी और डकैती की वारदात कर चुका है।
विज्ञापन


गंगनहर पुलिस की टीम दो दिन बाद वहां गई थी। गिरोह चिह्नीत होने के बावजूद बदमाशों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती है। रुड़की पुलिस की मानें तो हापुड़़ पुलिस की बेरुखी से इस काम में देरी हो रही है। रुड़की पुलिस ने अधिकारियों को इस बाबत अवगत कराया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि डकैती की वारदात में जांच चल रही है, यूपी पुलिस से संपर्क साधकर उनकी मदद मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें