फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ओलावृष्टि से सरसों की फसल को भारी नुकसान, किसान परेशान

Wed, 28 Jan 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- देर रात शुरू हुई बारिश के साथ तेज हवा से खेतों में खड़ी सरसों की फसल गिर गई
विज्ञापन

- गेहूं के लिए फिलहाल बारिश को फायदेमंद बता रहे हैं कृषि विशेषज्ञ और किसान
पथरी। क्षेत्र में मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि के साथ चली तेज हवाओं से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर खेतों में खड़ी सरसों की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। कई गांवों में सरसों की फसल गिर गई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलों की मार से फलियां टूटने और दाने झड़ने की शिकायतें सामने आई हैं।
किसानों मोहम्मद सलीम, नूतन कुमार, सुशील कुमार, मोहित सैनी और नीशू सैनी ने बताया कि इन दिनों अधिकांश खेतों में सरसों की फसल में दाना पड़ चुका था और कुछ ही दिनों में फसल पकने वाली थी। तेज हवा और ओलावृष्टि से फसल गिरने के कारण दाना खराब होने की आशंका बढ़ गई है। जिन किसानों ने बीज, खाद और दवाइयों के लिए कर्ज लिया था, वे नुकसान से काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में दोबारा ओलावृष्टि हुई तो सरसों की फसल पूरी तरह बरबाद हो सकती है, जिससे लागत मूल्य निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात हुई बारिश और तेज हवा के बाद अंबुवाला, झाबरी, पथरी, कटारपुर, चांदपुर, रानीमाजरा, बिशनपुर, धनपुरा और घिस्सुपुरा सहित कई क्षेत्रों में खेतों में सरसों की फसल गिरी पड़ी देखी गई। वहीं एकड़ कलां, एकड़ खुर्द, फेरूपुर और बहादुरपुर जट क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों पर काफी प्रभाव पड़ा है। ओलों का असर नकदी फसलों और सब्जियों पर भी देखा गया है। हालांकि कृषि विशेषज्ञों और किसानों का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। इस संबंध में कृषि विभाग के ब्लॉक अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि क्षेत्र का दौरा कर सरसों की फसल के नुकसान का आकलन किया जाएगा। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें