फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बीएचईएल नगर प्रशासन ने 20 खंभों पर लगाईं स्ट्रीट लाइट

Wed, 28 Jan 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैरियर नंबर एक से बीएचईएल अस्पताल तक पसरा रहता था अंधेरा
विज्ञापन

- अमर उजाला ने 26 जनवरी के अंक में समाचार प्रकाशित किया तो सुधरी व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। बीएचईएल नगर प्रशासन की ओर से क्षेत्र में स्थित अस्पताल तक जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाई गईं हैं। अमर उजाला ने 26 जनवरी के अंक में इस सड़क मार्ग पर अंधेरा पसरे रहने की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले का संज्ञान लेकर कुल 20 खंभों पर 60 व 150 वाॅट क्षमता की फ्लड लाइट लगाई। बुधवार की देर शाम जंगल के बीच से गुजर रहे मार्ग पर रोशनी फैल गई।
नगर प्रशासक संजय पंवार ने बताया कि बैरियर नंबर एक टिबड़ी से लेकर मुख्य अस्पताल तक जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइट पूर्व में लगी थी। बीच में कुछ जगहों पर जंगली जानवरों आदि ने खंभों और तारों को नुकसान पहुंचाया। नई योजना के तहत कुल 20 विद्युत खंभों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगा दी गईं। इसके अलावा 60 वाॅट क्षमता की स्ट्रीट लाइटें और 150 वॉट क्षमता की फ्लड लाइटें लगाने का कार्य कुछ अन्य जगहों पर किया जा रहा है। कई जगह पुराने बिजली के खंभों को हटाकर नए लगाने की आवश्यकता है। यह कार्य भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इंसुलेटेड केबल से जुड़ेंगे खंभे
नगर प्रशासक व संपदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया कि नई कार्ययोजना में बिजली के खंभों को इंसुलेटेड केबल से जोड़ा जाएगा। इससे किसी जीव को करंट लगने से क्षति की आशंका खत्म हो जाएगी, वहीं केबल अधिक दिनों तक सुचारु रूप से कार्य करेगा। तीन अलग-अलग स्थानों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जा रही है। इसमें आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


संवेदनशील जगहों और कई सेक्टरों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कैमरे
बीएचईएल क्षेत्र में बीते दिनों स्कूली छात्र-छात्राओं के उत्पात के मामले सामने आए थे। इसमें कई स्कूलों से निकले विद्यार्थी अवकाश के बाद स्टंट करते देखे गए थे। मामले को लेकर कर्मचारी संगठनों ने स्कूल प्रबंधन के साथ ही बीएचईएल प्रशासन और एसएसपी से भी शिकायत की थी। नगर प्रशासन ने ऐसे तमाम संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है। इसमें सेक्टर-4 और सेक्टर-5 में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा बीएचईएल मुख्य अस्पताल, मुख्य स्टेडियम, पीसीआरआई, कन्वेंशनल सेंटर, भेल वेस्टर्न, सेक्टर-5 बी खोखा मार्केट, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4, पीठ बाजार सेक्टर-4 और सेक्टर-4 के वन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस पहल से इन क्षेत्रों में निगरानी की जा सकेगी। वहीं, आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य भी सुरक्षित रखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें