फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल विवि के प्रो. डीके माहेश्वरी को विज्ञान विभूति पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) ने गुरुकुल कांगड़ी विवि के प्रो. डीके माहेश्वरी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए विज्ञान विभूति पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रो. डीके माहेश्वरी को यह पुरस्कार विज्ञान धाम देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रो. माहेश्वरी, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कई वैज्ञानिक समितियों, विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक समितियों के पैनल के एक सक्रिय सदस्य हैं। हाल ही में उन्हें भीमराव आंबेडकर विवि लखनऊ से सम्मानित किया गया है। वह जर्नल ऑफ इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी (1999-2002) के संपादक भी रहे हैं। इससे पूर्व प्रो. वाईएस मूर्ति पदक और भारतीय बॉटनिकल सोसायटी का बीरबल साहनी पुरस्कार वर्ष 1992 और 2018 में, उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा चुका है। प्रो. डीके माहेश्वरी को सर्वोच्च पुरस्कार, विज्ञान विभूति प्राप्त होने पर विवि के कुलपति प्रो रूपकिशोर शास्त्री, कुलसचिव प्रो दिनेश भट्ट ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें