फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रों को जेबीएम ग्रुप में मिलेगी इंटर्नशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कुलाधिपति ने एफईटी का भ्रमण, दो ई-चार्जिंग स्टेशन का शिलान्यास किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुरेंद्र कुमार आर्य ने अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय (एफईटी) का भ्रमण किया। उन्होंने संकाय की शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान कुलाधिपति ने एफईटी परिसर में दो ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और विद्यार्थियों को जेबीएम ग्रुप में इंटर्नशिप का अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा की।
कुलाधिपति सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में मूल्यबोध, नैतिकता और नेतृत्व क्षमता का विकास भी होना चाहिए। रोबोटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के साथ अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को विनिर्माण और प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुकुल की विशेषता प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय में है। शिक्षा समावेशी हो और विद्यार्थियों में नेतृत्व का विकास करे। खेल गतिविधियां, दीक्षारंभ और गुरु-शिष्य संबंध गुरुकुलीय शिक्षा परंपरा के महत्वपूर्ण पक्ष हैं, जिन्हें बनाए रखने की आवश्यकता है। कहा कि संस्थान की प्रगति में पूर्व छात्रों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गुरुकुल कांगड़ी विवि की समृद्ध पूर्व छात्र परंपरा को मजबूत कर ऐसा नेटवर्क विकसित किया जाना चाहिए। इससे पूर्व छात्र संस्थान के विकास में निरंतर सहयोग कर सकें।
उन्होंने एफईटी की ओर से विकसित ‘जियो लोकेशन ऑफ स्टूडेंट’ एप की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कुलाधिपति ने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, गुरुकुल के पूर्व स्नातक एवं गुजरात के राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी प्रो. राजेंद्र विद्यालंकार, कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रो. प्रभात, पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री प्रेम भारद्वाज, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. तनुज गर्ग, डॉ. प्रवीण पांडेय, डॉ. एमएम तिवारी, डॉ. पंकज कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
कन्या परिसर में किया अध्ययन खंड-दो का शिलान्यास
कन्या गुरुकुल परिसर में कुलाधिपति ने अध्ययन खंड-दो का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के किसी भी परिसर में शिक्षा के लिए संसाधनों की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर परिसर प्रभारी प्रो. सुरेखा राणा, डॉ. सुनीति आर्य, डॉ. शालिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें