फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने बालक को मार डाला

Mon, 22 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। अपने पशुओं के लिए खेतों में बरसीम (चारा) लेने गए एक किशोर को गुलदार ने मार डाला। किशोर का शव देर रात को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। वन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव कोटा मुरादनगर के मुर्सत अली का बेटा सोनू ऊफ शेर अली (12) गांव के दो अपने साथियों फारूख और शम्मून के साथ खेतों में बरसीम लेने गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे बरसीम काटते वक्त गुलदार ने हमला बोला और सोनू को उठाकर ले गया। दोनों बच्चों ने गांव आकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खेतों में पहुंचकर उसकी खोजबीन की। रात करीब साढ़े दस बजे सोनू का शव गांव से दो किलोमीटर दूर रुड़की वन प्रभाग क्षेत्र के जंगल में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हजाराग्रंट बीट प्रभारी पंकज शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया गुलदार ने सोनू के शरीर को कई जगह नोंचकर खा दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें