फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जीएसटी विभाग की कार्रवाई, पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर मारा छापा, कागजात खंगाले जा रहे

Tue, 29 Sep 2026 02:57 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर , हरिद्वार।

सार

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में जीएसटी विभाग की टीम के पहुंचने से हलचल बढ़ गई।टीम होटल से जुड़े दस्तावेज और जरूरी कागजात की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जीएसटी विभाग की टीम ने खंगाले दस्तावेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में जीएसटी विभाग की टीम ने पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर छापा मारा। मंगलवार को विभाग की टीम हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका पहुंची। टीम के होटल में पहुंचते ही वहां जांच की कार्रवाई शुरू की गई।

बताया गया है कि जीएसटी विभाग की टीम होटल से जुड़े दस्तावेजों और जरूरी कागजात की जांच कर रही है। टीम द्वारा होटल से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों ने उपलब्ध दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर  जांच शुरू की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी: मोरी के आराकोट में देर रात पुराने स्वास्थ्य भवन में लगी भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम की जलकर मौत

फिलहाल विभाग की टीम होटल में दस्तावेजों और अन्य जरूरी कागजात की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें