फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जीआरपी ने दो साल से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिद्वार। डौसनी और लक्सर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब दो साल से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदल रहा था। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी एसपी अरुणा भारती ने प्रेस वार्ता में बताया कि मंगलवार शाम जीआरपी लक्सर और एसओजी जीआरपी हरिद्वार की संयुक्त टीम ने आरोपी कैनूर निवासी मस्तगढ़, थाना झिंझाना, जिला शामली को ऐथल रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग से गिरफ्तार किया है। बताया कि 17 मई 2024 को डौसनी और लक्सर के बीच रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूटपाट किए जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान कैनूर का नाम सामने आया। गिरफ्तारी से बचने पर सात जनवरी 2026 को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ जीआरपी देहरादून और प्रयागराज में भी प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें