हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड शासन के विभिन्न विभागों में समूह-ग के रिक्त पदों पर स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची और प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स की सूची भी जारी कर दी है।
आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार समूह-ग के सहायक प्रवक्ता पर 5, उपक्रीड़ा अधिकारी पर 11, प्राविधिक सहायक पर 20, खान निरीक्षक के रिक्त पदों पर 27, मानचित्रकार पर 5, अवर अभियंता पर 25, सर्वेेक्षक के रिक्त पदों पर 5 अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग के आधार पर साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन 21 जून 2015 में किया था। वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक स्क्रीनिंग में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जनवरी 2016 में आयोजित किया जाएगा।