I
Iकनखल क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने परिवार न्यायालय में अर्जी दाखिल करते हुए पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसकी शादी पति की मानसिक बीमारी और शारीरिक अक्षमता छिपाकर करा दी गई। शादी के पहले ही दिन पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार कर दिया। इसके लिए खुद को सक्षम नहीं बताया।I
Iयुवती ने वाद में बताया कि उसकी शादी बीते मई माह में पीलीभीत निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि पति मानसिक बीमार है। उसका इलाज मनोचिकित्सक से चल रहा है। पति का असामान्य व्यवहार लगातार उसे परेशान करता रहा। कभी वह पत्नी पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता है तो कभी मोबाइल पर अजीबोगरीब संदेश डालकर सोशल मीडिया पर स्टेटस बना देता। इस सबके कारण युवती को न केवल मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी बल्कि उसकी नौकरी भी चली गईI
Iपीड़िता ने अदालत से विवाह को शून्य घोषित करने और मुकदमे का खर्च दिलाने की मांग की है। कोर्ट ने युवती की अर्जी पर वाद दर्ज कर विपक्षियों को नोटिस जारी कर दिया है।I