एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने कहा कि यात्रा कारोबार में लगे वाहन मालिकों व चालकों के साथ बैठक में तय किया गया है कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों के नए रेट निर्धारित किए जाएं। पिछले सात वर्ष से पुरानी दरों पर ही वाहनों को यात्रा पर भेजा जा रहा है।
ऐसे में सरकार को यात्रा पर जाने वाले वाहनों की नई दरें जल्द से जल्द से निर्धारित करनी चाहिए। महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। बैठक में अर्जुन सैनी, धर्मेंद्र मिश्रा, गोपाल प्रधान, सुरेंद्र जैन, अरविंद, लक्की अहलूवालिया, चंद्रकांत कोठारी, विनोद सैनी, इकबाल सिंह, बंटी भाटिया, अनुज सिंघल, गोपाल, विजय, उमेश दरोगा, विक्की शर्मा, जगत रावत, रणजीत सिंह, रमेशचंद आदि शामिल रहे।