फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु दंपति ने पुलिस को सौंपी बच्ची

Fri, 25 Oct 2013 11:16 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले झाड़ियों से बरामद हुई नवजात बच्ची को साधु दंपति ने आखिरकार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को पाने की चाह रखने वालों द्वारा आतंकित किए जाने के कारण दंपति घबरा गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। देखभाल के लिए चाइल्ड केयर संस्थाओं से संपर्क साधा जा रहा हैं।

नगर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला में बुधवार तड़के यह नवजात बच्ची दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी साधु पूरण सिंह और उसकी पत्नी झाड़ियों से रोते हुए बरामद हुई थी। अनुमान है कि बच्ची का तीन से चार दिन पहले जन्म हुआ है।

पूरण सिंह बच्ची लेकर कैंप आ गए। सुबह होने पर नवजात को लेकर साधु दंपति चौकी पुलिस के पास गए। पुलिस ने उन्हें ही बच्ची रखने की जिम्मेदारी दे दी। यह बात फैली तो बच्ची पाने के लिए लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन


साधु दंपति को रुपये के प्रलोभन भी दिए गए, लेकिन वह बच्ची सौंपने को राजी नहीं हुए। नहीं माने तो उन्हें फंसाने तक की धमकी दी गई। खौफजदा साधु दंपत्ति ने पुलिस से मिलकर पूरा किस्सा बताया।

एसआई एलएस बुटोला ने बताया कि नवजात बच्ची को दंपत्ति से लेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. भावना पाल ने बताया कि नवजात का आईसीयू में उपचार किया जा रहा है।

नवजात गर्भ के पूरे कार्यकाल में पैदा हुआ है। कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी ने कहना है कि उसकी देख-रेख के लिए चाइल्ड केयर संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें