फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घनी झाड़ियों में गुम हुआ जीडी पुरम का पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
घास में गुम हुईं बेंच और झूले, बच्चे सड़क पर खेलने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सप्तऋषि। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लाखों रुपये की लागत से विकसित जीडी पुरम का पार्क बदहाली का शिकार है। रखरखाव के अभाव में यह पार्क घनी झाड़ियों और बड़ी घास से ढक गया है। बच्चों के झूले, ओपन जिम के उपकरण और वृद्ध जनों के लिए लगाई गई बेंचें भी इनमें पूरी तरह गुम हो गई हैं।
पार्क में उगी बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों ने प्राधिकरण की लाल रंग की बेंचों को पूरी तरह ढक दिया है। पीले-लाल रंग के व्यायाम उपकरण भी इन झाड़ियों में छिप गए हैं, उन तक पहुंचना मुश्किल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क के अभाव में कॉलोनी के छोटे बच्चे सड़कों पर खेलने को विवश हैं।
विज्ञापन

इससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है और उनकी सुरक्षा दांव पर लगी रहती है। शाम के समय टहलने के लिए भी कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है। गंदगी और झाड़ियों के कारण पार्क में सांप-बिच्छू और मच्छरों का खतरा भी बढ़ गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय प्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाएं मुखर हो गई हैं। नागरिकों ने पार्क की तुरंत सफाई, घास की कटाई और नियमित रखरखाव की मांग की है।
स्थानीय नागरिक प्रेमलाल, संजय बोहरा, हितेश शर्मा, ईश्वर चंद, चंद्रमोहन पंत, आरती वोहरा और रेनू देवी ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कई बार लोग आते हैं और वीडियो बनाते हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते पार्क का उचित रखरखाव नहीं हुआ तो बच्चों के खेलने की यह एकमात्र जगह पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। सड़क पर खेलने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक लगातार चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की सहायक अभियंता वर्षा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राधिकरण शीघ्र ही इस जनसमस्या का संज्ञान लेगा। इसके निस्तारण हेतु अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें