फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर के युवा जिलाध्यक्ष गौरव चौहान, महामंत्री अरविंद बने

विज्ञापन
सुभाषनगर के नवनिर्वाचित व्यापारियों का स्वागत करते प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
प्रदेश व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी व संरक्षक मंडल से विचार विमर्श कर सुभाष नगर युवा इकाई का गठन किया। इसमें युवा जिलाध्यक्ष गौरव चौहान, महामंत्री अरविंद चौहान, कोषाध्यक्ष रहमान सिद्दीकी, उपाध्यक्ष पारस पाहवा व सतीश को बनाया गया। संरक्षक प्रियवृत गुप्ता व गगन वर्मा को बनाया गया। उन्होंने शिवालिकनगर नगर पालिका में गृहकर लगाए जाने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि पहले तो महंगाई चरम पर थी, लेकिन अब शिवालिकनगर नगरपालिका की ओर से गृहकर लगाना शुरू कर दिया है, जबकि नई निकाय के गठन के बाद दस साल तक कोई गृहकर नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसका विरोध जारी रहेगा और व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि प्रदेश में सारा व्यापार पर्यटकों पर टिका हुआ है और वो अभी आने वाला नहीं है, ऐसे में व्यापारियों के परिवारों के सामने भूखों मरने जैसी नौबत आ गई है। इस तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलवंत चड्ढा, अध्यक्ष शिवालिकनगर विभास सिन्हा, महानगर संगठन राजीव शर्मा, दीपक नेगी, संजीव वर्मा, जगदीश पंवार, हरप्रीत सिंह, ऋषभ शर्मा, अशोक उपाध्याय, संजीव कुमार, शिवदत्त शर्मा, अरशद ख्वाजा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें