फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी का गंदगी से बुरा हाल

Fri, 03 Jul 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरकी पैड़ी का गंदगी से बुरा हाल है। अधिकारी देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं। नगर निगम का कोई सफाई कर्मचारी ऑटो चला रहा है तो कोई दुकान, कोई पॉलीथिन बेच रहा है। हवलदार ने एक  कबाड़ी को दुकानों का कूड़ा लाने के लिए नगर निगम की हाथ रिक्शा दे रखा है।
विज्ञापन


दो कबाड़ियों को दुकानों से ढोए जा रहे कूड़े को कूड़ेदान में भरने पर लगा रखा है। बदले में थोड़ा खर्चा-पानी देते है। लंगर व भंडारा चलाने वालों भी वसूली होती है इसलिए सार्वजनिक स्थान पर कूड़े फैलाने पर ढेर लगाने वालों विरूद्घ कोई कार्रवाई तो दूर टोका-टाकी तक नहीं की जाती है।

नगर निगम के ओएसडी व सफाई निरीक्षक गाड़ी में बैठक गंदगी फैलाने का नजारा देख मुस्कराते हुए आगे चले गए और भंडारा सड़क पर चलता रहा। मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी ने बताया कि सुबह वह हरकी पैड़ी क्षेत्र में गई थीं तथा गंदगी फैली देखी।
विज्ञापन


मोहन पूडी वालों की दुकान से आगे दो होटल-रेस्टोरेंट वालों ने सड़क पर ही बड़ी संख्या में जूठे पत्तल व डोने फैला रखे थे। फोटोग्राफी कराकर दोनों को नोटिस दिया जा रहा है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्घालुओं की सैलाब है इसके बावजूद 11.30 बजे तक भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।

एमएनए कहा कि बहुत हो चुका है, बहुत देख लिया अब कार्रवाई करने का समय आ गया है।

साहब मैं तो कबाड़ी हूं
साढ़े 11 बजे तक हरकी पैड़ी क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठाने तथा गंदगी फैली देख क्षेत्रीय सभासद कन्हैया खेवड़िया का भी पारा चढ़ गया। जैसे ही पुलिस चौकी के पास नगर निगम का कूड़ा उठाने का हाथ रिक्शा लेकर आया व्यक्ति खड़ा होकर बीड़ी जलाने लगा। उसे देख सभासद को गुस्सा आ गया।

पास पहुंचकर नाम-पता पूछकर डाटने लगे तो उसने बताया साहब मैं आपका सफाई कर्मचारी नहीं कबाड़ी हूं। तीन महीने से हवलदार जी ने कूड़ा उठाने के लिए लगा रखा है। बदलने में कभी खर्चा-पानी लेते हैं। दो कबाड़ियों को कूड़ा डब्बे में भरने के लिए लगा रखा है। कूड़े से कबाड़ बीनकर उनकी आजीविका चलती है।

उसने हाथ जोड़ कर सभासद से अनुरोध किया कि साहब शिकायत मत करना वरना हवलदार जी नाराज हो जाएंगे। सभासद कन्हैया खेवड़िया ने बताया कि सफाई कर्मचारी ऑटो चलाता है। एमएनए को भी लिखकर दिया इसके बावजूद उसको नियमित भी कर दिया है तो कोई क्यों सुनेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें