हरिद्वार। कुंभ क्षेत्र का विस्तार करने की मांग को लेकर मातृसदन के ब्रह्चारी आत्मबोधानंद का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवांनद ने कहा कि सत्य के साथ खड़े होकर मातृसदन मां गंगा की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।
कुंभ मेला का भोगपुर तक विस्तार करने की मांग को लेकर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद 15 फरवरी से क्रमिक अनशन (तपस्या) कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को भी तपस्या जारी रखी। मांग पूरी होतने तक तपस्या जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस दौरान स्वामी शिवानंद ने कहा कि मातृसदन ने सदैव मांग गंगा और सत्य की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। जो सदैव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब कुंभ क्षेत्र का विस्तार देवप्रयाग तक किया जा सकता है तो इसे भोगपुर तक क्यों नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांग पूरी करने में ज्यादा समय लगाया तो वे खुद भी आत्मबोधानंद सरस्वती के समर्थन में अनशन पर बैठ जाएंगे।