फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहा बीकॉम का छात्र

Mon, 30 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार एजूकेशन कालेज (एचईसी) का बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र रोहन अरोड़ा गंगा की मुख्य धारा में बह गया। करीब पंद्रह छात्रों का दल कालेज बंक कर गंगा नहाने पहुंचा था। सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद जल पुलिस के पहुंचने पर सर्च अभियान शुरू हो पाया। शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालेज न जाकर पंद्रह छात्र गंगा नहाने बैरागी कैंप क्षेत्र में पहुंचे। निर्माणाधीन पुल के पास तीन छात्र गंगा पार कर रहे थे इसी बीच एक छात्र रोहन अरोड़ा (20) पुत्र राजेंद्र अरोड़ा निवासी न्यू विकास कालोनी, निकट जमुना टाकिज तेज बहाव की चपेट में आ गया। रोहन के बहने पर सभी छात्र घबरा गए। कुछ मौके से खिसक गए। एक छात्र आयुष ने अपने दूसरी साथी को फोनकर रोहन के डूबने की सूचना दी। इधर, रोहन के मोबाइल फोन पर मां ने संपर्क साधा। रोहन के साथी साहिल ने उसके डूबने की बात बता दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने अपने स्तर से रोहन को तलाशा लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर कनखल थाने से चेतक सवार पुलिसकर्मी पहुंच गए। लेकिन जल पुलिस के न पहुंचने पर रोहन की तलाश शुरू भी नहीं हो पाई। काफी देर बाद जल पुलिस के पहुंचने पर रोहन को तलाशा लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि छात्र की तलाश कर रहे हैं। यदि परिजन कोई लिखित में शिकायत करते है तब उसकी जांच करा ली जाएगी। छात्र के पिता का टैक्सी किराये पर देने का कारोबार है।
---------
न बचा पानो का मलाल
हरिद्वार। आयुष ने कहा कि उसने रोहन को बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन कामयाब नहीं हो सका। उसके हाथ में रोहन के बाल भी आ गए थे। लेकिन रोहन को गंगा ने आगोश में ले ही लिया। दोस्त के डूबने का सदमा उसके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


जाना था चीला
हरिद्वार। छात्रों की माने तो उन्होंने चीला जाने का प्रोग्राम बनाया था। लेकिन कुछ छात्रों के जिद्द करने पर वे बैरागी कैंप पहुंच गए। उन्हें क्या पता था कि उनकी मस्ती इतना बड़ा सदमा दे जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें