फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। यहां लाने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार में संदिग्ध व्यक्तियों और नशा तस्करों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मनीष कुमार निवासी नुमाइश कैंप, खांडनगर, सहारनपुर एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहा था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें