पथरी। बहादरपुर जट स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्कूल कार्यालय से पंखा चोरी कर ले गए, जबकि दस्तावेज और अन्य सामान बिखरा मिला।
प्रधानाध्यापक रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह स्कूल पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा मिला। अंदर रखा पंखा गायब था और अलमारी में रखे दस्तावेज अस्त-व्यस्त पड़े थे। मामले की तहरीर पथरी थाने में दे दी गई है। वहीं, पिछले एक माह के भीतर क्षेत्र के चार राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।