फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़कर उड़ाए चार लाख के मोबाइल फोन

विज्ञापन
शिवमूर्ति चौक के पास मोबाईल की दुकान में चोरी के बाद लगी लोगों की भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शनिवार रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान और दो मंदिरों के ताले तोड़ दिए। मोबाइल की दुकान से करीब चार लाख रुपये के मोबाइल और गल्ले से 8800 की नकदी उड़ा ले गए। एक मंदिर का दानपात्र तोड़कर उससे नकदी ले गए, जबकि दूसरे मंदिर के दानपात्र तक नहीं पहुंच पाए। चोरों की फुटेज मोबाइल शॉप पर लगे कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मायापुर में भोला शर्मा की ओम साईं टेलीकॉम नाम से मोबाइल की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान के शटर के कुंडे तोड़ दिए। शटर खोलने के बाद दुकान से करीब चार लाख रुपये कीमत के सैंमसंग, ओपो और विवो के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरों ने गल्ले में रखी 8800 रुपये की नकदी भी उड़ा ली। मोबाइल दुकान के पास ही सराय मंदिर और काली माता मंदिर के ताले भी तोड़ दिए। सराय मंदिर का दानपात्र उठाकर ले गए और वहीं पार्क में उसे खोलकर नकदी उड़ा ले गए। जबकि काली माता मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद दानपात्र वाले कक्ष तक नहीं पहुंच सके। दुकान संचालक और मंदिर के पुजारियों को रविवार सुबह चोरी होने की भनक ली। नगर कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दुकान मालिक ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
-----------------------
पहले आवारा कुत्तों को खाना खिलाया फिर माल उड़ाया
- एसपी सिटी आवास से चंद कदम दूरी पर चोरी की तीन वारदातों को दिया अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। मोबाइल की दुकान और मंदिरों के ताले तोड़ने वाले चोर बेहद शातिर थे। चोरों ने रैकी करने के बाद ही बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। आसपास क्षेत्र में काफी आवारा कुत्ते हैं। रात में कुत्ते भौंकें नहीं, इसके लिए चोर कुत्तों के लिए खाना लेकर आए। कुत्तों को खाना देने के बाद मोबाइल की दुकान के शटर का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक युवक ने सिडकुल स्थित सिक्योरिटी गार्ड कंपनी की यूनिफार्म तक पहनी थी। पूरी घटना एसपी सिटी के आवास से चंद कदम दूरी पर अंजाम दी गई।
विज्ञापन

ओम साईं टेलीकॉम की दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसी कैमरों में चोरों की हर गतिविधि कैद हुई है। दुकान मालिक भोला शर्मा के मुताबिक 25 से 40 साल की उम्र के चार लोग थे। रात 12 बजे चारों दुकान के पास आए। आसपास घूमने वाले कुत्तों को खाना दिया। इसके बाद एक युवक दुकान का शटर का कुंडा तोड़ने लगा, जबकि दूसरा दुकान के सामने दीवार के सहारे आसपास नजर बनाए रखा। दो लोग दुकान के आगे की सड़क के दोनों छोर पर खड़े होकर निगरानी करने लगे। दुकान खोलने के बाद अंदर घुसे चोर ने शॉल से मुंह ढक लिया और रैक पर लगे सभी मोबाइल थैले में भर लिए। थैला भरने के बाद सस्ते मोबाइल निकाल फिर रैक पर छोड़ दिए और सिर्फ महंगे मोबाइल रख लिए। गल्ला खोलकर उससे नकदी भी उड़ा ली। दुकान खंगालने के बाद चोरों ने पास में ही दो मंदिरों के ताले तोड़े। ताले तोड़ने की फुटेज कैद नहीं है, लेकिन एक मंदिर का दानपात्र चोर उठाकर मोबाइल दुकान के सामने पार्क में लेकर आए। वहीं दानपात्र खोला। चोरों ने पार्क में दुकान से चोरी किए मोबाइल के डिब्बे निकाले और उनको जला दिया, ताकि डिब्बों से थैले का वजन और आकार कम किया जा सके। पार्क में डिब्बों को जलाने के बाद चोरों ने दुकान के पास ही खड़ी एक कार के पास खाना खाया और दारू भी पी। चोर अपने लिए भी खाना लेकर आए थे।
----------------
कैमरे की डीबीआर भी ढूंढने की कोशिश की
हरिद्वार। चोरों ने मोबाइल की दुकान में लगे सीसी कैमरे की डीबीआर को ढूंढने की पूरी कोशिश की। दुकान मालिक ने बताया कि डीबीआर जमीन के नीचे दबाई है। चोरों ने काफी प्रयास किया, ताकि कोई सबूत न रहे। लेकिन डीबीआर नहीं ढूंढ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें