फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मेला अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 सितंबर का था मामला, अन्य आरोपियों की तलाश तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मेला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में तोड़फोड़, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति के कहने पर अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। संबंधित धाराओं में आरोपियों का चालान कर दिया गया।
एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को मेला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ और मारपीट की थी। इस दौरान सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंचाई गई। मामले में 21 सितंबर को उप जिला मेला चिकित्सालय के डॉ. दीपक पांडे ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और खोजबीन बाद पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन उर्फ टांका निवासी वाल्मीकि बस्ती, बिल्केश्वर रोड, तुषार निवासी रेलवे कॉलोनी, राहुल बोरा उर्फ चंपा निवासी लोहाघाट, जिला चंपावत, हाल वाल्मीकि बस्ती, अंकित निवासी वाल्मीकि बस्ती के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनुज चौटाला और मनीष के बीच हुए विवाद के बाद अनुज चौटाला के कहने पर उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें