फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पिल्ला गैंग के एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर दबदबा कायम करने और कमेंटबाजी को लेकर लोगों से मारपीट करने वाले पिल्ला गैंग पर कनखल पुलिस ने फिर से कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। गैंग का नेटवर्क भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैला हुआ है और अब तक इससे जुड़े 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, कनखल क्षेत्र में लगातार मारपीट और झगड़ों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने सादे कपड़ों में पुलिस टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई। जांच के दौरान सामने आया कि 10 अप्रैल को कनखल निवासी कुलदीप कुमार ने अपने बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में पिल्ला गैंग के सदस्यों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।



इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सक्षम उर्फ सावन निवासी विकास कॉलोनी पुराना रानीपुर मोड़, राजकुमार उर्फ जौंग निवासी जमालपुर कनखल और नीतीश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा निवासी जगजीतपुर को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया। बताया कि आरोपी नीतीश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा पहले से हत्या के प्रयास के मामले में नामजद है। उसके खिलाफ हाल ही में पैसे की मांग करने और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें