फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिली पुराने बड़े नोटों की गड्डियां

Sun, 04 Dec 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
Police sealed notes that meet Haridwar Roshnabad village. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सिडकुल से सटे रोशनाबाद की गांव की महिलाओं को जंगल में पुराने पांच सौ एक हजार के नोटों की गड्डियां मिली। जंगल में पुराने नोट मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से नगदी रिकवर की। पुलिस का कहना है चार लाख, 58 हजार, 500 की रकम महिलाओं से मिली है।

जानकारी अनुसार रविवार को रोशनाबाद गांव की महिलाएं रोज की तरह जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। लकड़ी बीनते समय उन्हें पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों की गड्डियां मिली। बताया जा रहा है कि दिन में तीन बजे जब महिलाएं जंगल से लौटी तो यह बात पूरे गांव में फैल गई। सूचना पुलिस तक पहुंच गई।  सूचना मिलते ही कोर्ट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव में डेरा डाल दिया। पुलिस ने एक एक कर जंगल से लकड़ी बीनकर आई महिलाओं से नोट रिकवर किए। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाती रही। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि महिलाओं से मिले नोटों की गिनती की गई तो कुल रकम चार लाख, 58 हजार, 500 निकली।
विज्ञापन


25 लाख मिलने की चर्चा
जंगल में करीब बीस से पच्चीस लाख की रकम मिलने की चर्चा थी। लेकिन गांव की महिलाओं से इतनी रकम रिकवर नहीं हो पाई। गांव की करीब 12 महिलाएं ही जंगल जाने की बात सामने आई है।

आखिर किसकी है रकम
रोशनाबाद से सटे इलाके में विभिन्न विभागों के सरकारी आवास हैं। या फिर औद्योगिक इकाईयां हैं। हर कोई यही अनुमान लगाता रहा कि आखिर ये रकम किसकी हो सकती है। हर कोई अपना अलग अलग तर्क रखता रहा।

इनकम टैक्स वाले बोले संडे है हम नहीं आएंगे
हरिद्वार। रोशनाबाद में रिकवरी के लिए डटी सिडकुल पुलिस ने जब इनकम टैक्स विभाग से संपर्क साधा तब उनका जबाव जानकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। दरअसल, इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने दो टूक कहा कि आज संडे है। ऐसे में उनका आना संभव नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में खुला मामला
हरिद्वार। जंगल से नोट मिलने की सूचना दरअसल यूं सार्वजनिक हुई।  बंटवारे को लेकर ग्रामीण आपस में ही उलझ गए। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।महिलाएं जब नोटों की गड्डियां लेकर गांव में पहुंची तब उनके परिवार के लोग भी एकत्र हो गए। देखते ही देखते पैसों की लूट सी मच गई और बंटवारे को लेकर सब एक दूसरे से उलझने लग गए। बस यही बात रही कि पूरे मामले में पुलिस भी सीन में आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें