फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: झूला पुल की मांग के लिए चल रहे धरने पर पहुंचे पूर्व मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहा, सीएम जल्द करेंगे पुल का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। रसूलपुर में झूला पुल की मांग के चल रहे धरने पर 29 वें दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पहुंचे, जिन्होंने कहा कि जल्द सीएम पुष्कर सिंह धामी पुल निर्माण का शिलान्यास करेंगे।
धरनास्थल पर क्रमिक अनशन के 11 वें दिन निहाल सिंह, बलबीर सिंह सैनी बैठे। पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी तपस्या का असर हो गया है। सूबे के मुख्यमंत्री जल्द ही पुल का शिलान्यास करेंगे। करीब नौ करोड़ की लागत से बनने वाले आयरन पुल को शासन स्तर से स्वीकृत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ औपचारिकताओं के साथ जल्द ही पुल के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कहा कि जल्द ही शासन से उच्चाधिकारी लिखित आदेश के साथ आपके बीच पहुंचने वाला है। कहा कि मेरी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। उन्होंने कहा है कि 2021-22 में उनकी घोषणा में झूला पुल शामिल रहा है, इसलिए, क्षेत्र की जनता को ये सौगात दे दें। लेकिन ग्रामीणों ने धरना जारी रखा। इस मौके पर दीपक जखमोला, आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, संजय सैनी, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, केशव दत्त उप्रेती, विनोद सैनी, सोहन लाल जखमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें