फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बीमा कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने किया 5.80 लाख का गबन, पॉलिसी के नाम पर बनाया शिकार

Thu, 05 Jun 2025 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ब्रांच पीएनबी पेंटागन मॉल सिडकुल के प्रतिनिधि आशीष चौहान निवासी विष्णु गार्डन कनखल ने तहरीर दी।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल थाना क्षेत्र में पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत एक पूर्व कर्मचारी पर कंपनी के ग्राहकों से बीमा पॉलिसी के नाम पर 5.80 लाख की रकम लेकर गबन करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ब्रांच पीएनबी पेंटागन मॉल सिडकुल के प्रतिनिधि आशीष चौहान निवासी विष्णु गार्डन कनखल ने तहरीर दी। बताया कि पीएनबी मेटलाइफ ब्रांच पेंटागन मॉल में गगन कोहली निवासी बड़ी गली नंबर-2, रामनगर रुड़की को कंपनी ने पांच जुलाई 2022 को सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नियुक्त किया था। धोखाधड़ी की शिकायतें मिलने पर कंपनी ने उसे बीती 18 फरवरी नौकरी से हटा दिया था। गगन कोहली ने बीमा पॉलिसियों की किश्त जमा कराने के नाम पर ग्राहकों से 5.80 लाख रुपये ले लिए, लेकिन कंपनी में जमा न कर गबन कर लिया।

Haridwar: भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी की करतूत, दोस्तों से कराया नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन


शिकायत में बताया कि विजयपाल सिंह से एक व दो लाख के दो चेक, हेमराज सिंह से 25 हजार की फोन-पे ट्रांजेक्शन की गई, जिसमें से 3500 की केवल दो किस्तें वापस की गईं। अशोक कुमार गुप्ता से 80 हजार यूपीआई ट्रांजेक्शन कराई। सुषमा से 72 हजार बीमा पॉलिसी के नाम पर लिए गए, जो न तो पॉलिसी में जमा हुए, न ही लौटाए गए।
विज्ञापन


सत्यपाल सिंह चौहान से 1.10 लाख यूपीआई के माध्यम से लिए गए हैं। आरोप है कि गगन कोहली ने न तो रुपये बीमा पॉलिसियों में जमा किए, न ही ग्राहकों को वापस किए। आरोप है कि जानबूझकर अमानत में खयानत की है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें