फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: औरंगाबाद में बिजली कटौती से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। औरंगाबाद में गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने आ रहे मरीज और छोटे बच्चे गर्मी से बेहाल हैं। बिजली की छह से आठ घंटे की कटौती आम हो गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थिति और भी गंभीर है। बिजली न होने से पंखे और कूलर बंद रहते हैं, जिससे मरीजों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को उमस भरी गर्मी में सांस लेने में तकलीफ और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही और ट्रांसफार्मरों की खराबी के कारण यह संकट गहराया है। लोगों ने बिजली विभाग से शीघ्र सुधार की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें