फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पूर्व सीएम ने दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में सोमवार को डंपर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई थी। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


दोनोंं नेताओं ने दुर्घटना से हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से घटना की जानकारी प्राप्त की। राहत कार्यों और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, ट्रैफिक पुलिस और सप्तऋषि चौकी प्रभारी सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें