फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों की छुट्टी निरस्त

Mon, 02 May 2016 12:38 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जंगल में लग रही आग और दिनोंदिन बढ़ रहे तापमान के कारण पानी के लिए भटक रहे वन्यजीवों की रक्षा के लिए डीएफओ एचके सिंह ने रविवार शाम डिवीजन कार्यालय में रेंजरों की आपात बैठक बुलाई। सभी वन कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

डीएफओ एचके सिंह ने सभी रेंजरों को आदेश दिए वे अपनी रेंज में गश्त को तेज करें, दिन के साथ रात में गश्त की जाए। आग बुझाने के लिए 148 वनकर्मियों को लगाया गया है। साथ ही उन्होंने रेंज में वाटर होलों पर पानी भरने के निर्देश दिए। डीएफओ ने कहा कि बाजार से किराए के टैंकरों से वाटर होलों में पानी भरा जाए। किसी क्षेत्र में यदि वाटर होलों के खाली होने की सूचना आती है तो इसमें रेंजर की जवाबदेही तय होगी, जो भी रेंजर लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ ने हरिद्वार और पथरी वन रेंज का निरीक्षण भी किया। अगले आदेशों तक सभी वन कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।  
बैठक के दौरान रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल, रसियाबड़ प्रदीप उनियाल, राजेंद्र हिंगवान, यशपाल सिंह, अजय ध्यानी, दिंगबर भारती, गीताराम पांडे सहित कई रेंजर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें