हरिद्वार। उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग से आहत उत्तराखंड विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने ललतारो घाट पर जंगलों की सलामती के मां गंगा की पूजा अर्चना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के हित में राष्ट्रीय अग्नि आपदा घोषित किए जाने की मांग की। विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश के जंगलों में एक हफ्ते से आग जगी है। राज्य में आपदा प्रबंधन पर सीमित संसाधन होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। जो कि चिंता जनक है। इस अवसर पर विकास मंच के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महामंत्री विके त्गागी ने विचार रखे। पूजा अर्चना में राजेन्द्र पाल, गोपाल शर्मा, भूपेन्द्र राजपूत, ऋषभ सैनी, दीपक मौर्या, प्रभात चौधरी, दीपक तालियान, विक्की गुप्ता, छोटेलाल शर्मा, जय सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
..................